1. Monitor or VDU :-  यह सॉफ्टकॉपी प्रदान करने वाला लोकप्रिय आउटपुट डिवाइस है। जो डाटा और सूचनाओं को विडियो आउटपुट के रूप मे प्रदर्शित करता है। कम्प्युटर पर किए जाने वाले प्रत्येक कार्य की सूचना देकर यह कम्प्युटर और यूजर के बीच मे संबंध स्थापित करता है। 

Monitor
मॉनिटर का वर्गीकरण
display किए गए रंगो के आधार पर मॉनिटर के 3 प्रकार हो सकते है- 
1. Monochrome Monitor :- यह मॉनिटर दो रंगो मे डिस्प्ले प्रदर्शित करता है। मॉनिटर के background का एक रंग होता है जबकि सामने दिखने वाले ऑब्जेक्ट का रंग दूसरा होता है।
2. Grayscale Monitor :- यह monochrome monitor का ही एक रूप है। जिसमे black और white रंगो के मिश्रण से कई shade प्रदर्शित किए जाते है।
3. Color Monitor :- इसमे तीन मूल रंगो का प्रयोग किया जाता है। Red, Green और Blue तथा इनके मिश्रण से अन्य रंग प्रदर्शित किए जाते है। इसे RGB मॉनिटर भी कहा जाता है, यह 16, 32 या 256 रंगो को डिस्प्ले कर सकता है।

तकनीक के आधार पर मॉनिटर को तीन श्रेणियों मे बांटा जाता है - 
1. Cathode Ray Tube (CRT) :- यह एक बड़ा ट्यूब होता है, जिसमे High Voltage Electron beam को नियंत्रित किया जाता है। यह TV Screen जैसा होता है। 
CRT Monitor

2. Liquid Crystal Display (LCD) :- इसमे दो परतों के बीच तरल क्रिस्टल भरा रहता है। इसका उपयोग मुख्यतः Laptop, Tablet, Smartphone आदि मे होता है। इसे वोल्टेज द्वारा प्रभावित कर डिस्प्ले प्राप्त किया जा सकता है। यह पतला, हल्का और कम विद्द्युत खपत करने वाला होता है।
LCD Monitor

3. Light Emitting Diode (LED) :- इस प्रकार के मॉनिटर मे OLED (Organic Light Emitting Diode) का प्रयोग किया जाता है। जो डिजिटल डिस्प्ले प्रदर्शित करती है। इसका Resolution तथा Refresh Rate बेहतर रहता है। 
LED Monitor