Microsoft Office

Microsoft office माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी द्वारा प्रदान किया गया application software package है। इस software का विकास Microsoft corporation द्वारा किया गया है। इसे संक्षिप्त मे MS Word भी कहा जाता है।

Microsoft office package मे उपस्थित रहने वाले कुछ software 

1. Microsoft access
2. Microsoft clip organizer
3. Microsoft Excel
4. Microsoft infopath designer
5. Microsoft office picture manager
6. Microsoft onenote
7. Microsoft outlook
8. Microsoft Powerpoint
9. Microsoft Publisher
10. Microsoft sharepoint
11. Microsoft word

Introduction of word processing

लेखन कार्य हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस लेखन कार्य मे हम अपने संदेश को बनाने के लिए शब्द का प्रयोग करते है। शब्दों के समूहों को अर्थपूर्ण बनाने के लिए उन्हें एक विशेष क्रम मे सजाते है, उन्हें विभिन्न तरह से सजाकर अपनी बातों को प्रभावशाली बनाते है अर्थात हम शब्द को प्रोसैस करते है। उस समय के बारे मे सोचिए जब हम अपने रिश्तेदारों को पत्र लिखते थे पर कभी कभी ऐसा होता थे की वे हमारी लिखावट न समझ पाये और हमारा संदेश स्पष्ट रूप से संचारित न हो। हम यहाँ अपने लेखन को ज्यादा आकर्षक और सुंदर बनाने की बात नहीं कर रहे है बल्कि लिखावट समझना  स्वयं एक मुश्किल काम है। लेकिन आज के समय मे कम्प्युटर का इस विषय मे बहुत बड़ा योगदान है। यह कार्य कम्प्युटर मे वर्ड प्रोसेसर की मदद से करते है।

Word Processing

वर्ड प्रोसेसर एक अन्य software package की तरह है, यह हमे सुंदर तरीके से लेख लिखने, एडिटिंग तथा प्रिंट करने मे सहायता करता है।। अपने घर या ऑफिस मे वर्ड प्रॉसेसर की सुविधा के साथ हमें पेन या पेंसिल का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होती है। आप अपना इच्छित टेक्स्ट टाइप कर सकते है, उसे विभिन्न रंगों मे फ़ारमैट, विभिन्न फॉन्ट, ग्राफिक्स एनिमेशन तथा अन्य features के साथ सुसज्जित कर सकते है। अपना कार्य पूरा करने के बाद आप इसे पेपर पर प्रिंट कर सकते है या ईमेल द्वारा एक निश्चित स्थान पर भेज सकते है और स्टोरेज डिवाइस पर स्टोर कर सकते है।

Word processor की विशेषता 

Word processor विशिष्ट विधियों से हमारी सहायता करता है, इसकी विशेषताएँ निम्नलिखित है - 

1. Word Wrap - जब आप कुछ लिखते है तो लाइन समाप्त होने के बाद आपको स्वयं ही लाइन बदलना होता है इलेक्ट्रोनिक वर्ड प्रॉसेसर ऐसी सुविधा प्रदान करता है कि आप को लाइन बदलने की आवश्यकता नहीं होती। लाइन समाप्त होते ही स्वतः आपके कर्सर को दूसरी लाइन पर ले आता है। इसे word wrap कहा जाता है।

2. Text का संपादन - वर्ड प्रॉसेसर मे text type करते हुए अगर कोई गलती कर देते है, तो उसका सुधार हम स्क्रीन पर देखकर कर सकते है। यह सुविधा Typewriter मे संभव नहीं थी। 

3. पृष्ठ की फोर्मेटिंग - किसी भी वर्ड प्रॉसेसर मे आप कम्प्युटर को अपने द्वारा प्रयोग किए जा रहे पृष्ठ की जानकारी दे सकते है। इसके चारों ओर के मार्जिन को भी नियंत्रित कर सकते है। ऐसा करने से स्वतः ही कम्प्युटर उसी क्षेत्र विशेष के अंदर टाइप करेगा। जिसका निर्धारण किया गया है। पृष्ठ फोर्मेटिंग के समय आप पृष्ठ को आकर्षक बनाने के लिए Border या Shading दे सकते है आवश्यकतानुसार Page number, Header, Footer, Endnote इत्यादि का भी प्रयोग किया जा सकता है। 

4. पैराग्राफ की फोर्मेटिंग - पैराग्राफ की शुरुआत का एक स्थान, Line spacing, पैराग्राफों के मध्य का रिक्त स्थान इससे निर्धारित किया जा सकता है।

5. Text की फोर्मेटिंग - किसी भी वर्ड प्रॉसेसर मे टेक्स्ट फोर्मेटिंग के लिए पर्याप्त सुविधाएं जैसे उसका आकार बदलना, रेखांकित (Underline) करना, Bold, Italic और रंगीन बनाना उपलब्ध होती है।

6. कार्य को सुरक्षित करना तथा पुनः प्रयोग करना - किसी भी वर्ड प्रॉसेसर मे किए गए कार्य को हम सेव कर सकते है एवं आवश्यकतानुसार दोबारा प्रयोग मे ला सकते है।

7. कार्य का आउटपुट प्राप्त करना - हम जो कार्य करते है उसका आउटपुट मुख्यतः हम पेपर पर छपाई करके ले सकते है स्थायी आउटपुट से पहले हम उसका आउटपुट मॉनिटर पर भी प्राप्त कर सकते है, ताकि अपने कार्य की शुद्धता की जांच की जा सके। इसका आउटपुट हम फ्लॉपि या दूसरे स्टोरेज डिवाइस मे भी स्टोर कर सकते है। आउटपुट को कागज पर प्राप्त करना Hardcopy कहलाता है, जबकि इसे फ्लॉपि या किसी स्टोरेज डिवाइस मे सुरक्षित करना सॉफ्टकॉपी कहलाता है।

8. मेल मर्ज - मान ले की आपको एक ही पत्र 1000 लोगो तक भेजना है, तो इसके लिए आपको उसकी 1000 प्रतियाँ बनानी पड़ेगी। परंतु वर्ड प्रॉसेसर मे यह काम एक ही बार की typing से हो सकता है। इस प्रक्रिया को हम दो फाइलों,  Document file और data file को आपस मे मिलाकर करते है। यह प्रक्रिया Mail Merge कहलाती है।

9. स्पेलिंग एवं व्याकरण की जाँच - टाइप किए गए पत्रों मे स्पेलिंग एवं ग्रामर की त्रुटियों का समाधान भी वर्ड प्रोसेसर मे कर सकते है।

10. शब्दकोश का प्रयोग - अच्छे और उन्नत वर्ड प्रोसेसर मे पर्याप्त शब्दकोश होता है। जिसका प्रयोग करके आप अपने शब्दों का अर्थ जान सकते है और उनका उचित ढंग से प्रयोग कर सकते है।