इंटरनेट पर उपलब्ध सेवायें

  1. File transfer protocol - FTP इसका संक्षिप्त रूप है, FTP का प्रयोग Hosts के बीच File Transfer करने के लिए होता है, FTP किसी भी सुदूर Server से, जो कि इंटरनेट से जुड़ा होता है, आपके server पर Files को download करने के लिए प्रयोग किया जाता है। कई FTP site आपको उनके साथ account स्थापित किए बिना उनके files तक पहुँचने मे मदद करती है।
  2. Gopher - इंटरनेट पर उपलब्ध दूसरे प्रकार के सूचनाओं को ढूँढने का उपकरण Gopher कहलाता है। एक Menu based interface जो विशेष servers पर अवस्थित सूचनाओं तक पहुँचना आसान बनाता है । यद्यपि Gopher मुख्यतः FTP command की तरह ही कार्य करता है इसका interface बहुत ज्यादा User Friendly है और यह अतिरिक्त कार्य जैसे दूसरी इंटरनेट सेवाओं से जुड़ना प्रदान करता है। Gopher menu पर किसी इकाई का चुनाव करके User, सुदूर sites से files को आगे बढ़ा सकता है, खोज सकता है या डिस्प्ले कर सकता है। साथ ही मेनू user को एक gopher site से दूसरे gopher site तक जाने की सुविधा देता है।
  3. Electronic Mail - E-mail कम्प्युटर के द्वारा भेजी जा सकने वाली Electronic Postal Service का संक्षिप्त रूप है। Electronic प्रणालियों के द्वारा सूचनाओं को प्रकाश की गति से भेजना E-mail ने संभव कर दिखाया है। इसके माध्यम से आप कोई भी सूचना या संदेश भेज सकते है या प्राप्त कर सकते है। कम्प्युटर को modem के द्वारा टेलीफ़ोन से जोड़कर Letter, Greeting व softwares को दुनिया के किसी भी हिस्से मे भेज सकते है।
  4. Telnet - यह protocol यूजर को Remote control से connect करने मे सहायक होता है। जिस प्रकार फोन पर नंबर डायल करके बात की जा सकती है उसी प्रकार इसमे आपस मे डाटा स्थानांतरित किया जा सकता है। Telnet वह सेवा है जो आपको किसी अन्य कम्प्युटर मे पहुँचाकर उस पर उपस्थित विभिन्न सेवाओं का इस्तेमाल करने के अवसर देती है। Telnet पर कार्य करते समय Username व Password की आवश्यकता पड़ती है। जब username व password सही होते है, तो यूजर रिमोट कम्प्युटर से जुड़ जाता है।
  5. Newsgroup - Newsgroup मनोरंजक क्रियाओं से लेकर वैज्ञानिक शोध तक के अनेक विषयों पर परिचर्चा है। कुछ Newsgroup तक किसी भी इंटरनेट surfer द्वारा पहुँचा जा सकता है, जबकि दूसरे इस मामले मे ज्यादा व्यावसायिक है। हमें उनकी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए उनका ग्राहक बनाना पड़ता है और सूचना फॉरवर्ड न करने के लिए सहमत होना पड़ता है। एक बार newsgroup का ग्राहक बनने के बाद आप किसी भी लेख को पढ़ सकते है, या लेख लिखकर भेज सकते है।
  6. World Wide Web (WWW) - World wide web जिसे प्रायः WWW भी कहा जाता है, Servers की एक शृंखला है, जो कि Hyper text के द्वारा आपस मे एक दूसरे से जुड़े रहते है। Hyper text सूचनाओं को प्रदर्शित करने का एक तरीका है, जिसमे कुछ विषयों पर विशेष बल दिया जाता है। विशेष बल दिये गए text या image का चुनाव करके आप उसी विषय पर ज्यादा सूचनाएँ प्राप्त कर सकते है। WWW नए और सबसे ज्यादा मशहूर इंटरनेट उपकरणों मे से एक है। शोध से संबंधित खोज और सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए भौतिक वैज्ञानिकों के अंतराष्ट्रीय समूह की मदद करने के लिए एक उपकरण के रूप मे 1989 मे स्वीटजरलैंड मे European Organization for Neuclear Research (CERN) मे टिम बर्नर्स ली द्वारा इसे डिजाइन किया। वेब को जो चीज़ सबसे उत्साहवर्धक बनती है, वह यह है कि आप कहीं भी जा सकते है। उदा० - एक FTP site, एक Gopher menu या दूसरे दस्तावेज़। साथ ही साथ वेब दूसरी महत्वपूर्ण सेवा भी प्रदान करती है- URL जो कि नेट पर कहीं पर भी Data के लिए एक सर्वव्यापी खोजने वाली व्यवस्था को निर्धारित करता है।
  7. Archie - Archie एक ऐसा सिस्टम है, जो FTP सर्वर मे स्टोर Files की तलाश करता है। इसके द्वारा सूचनाओं के भंडार के बीच अपनी जरूरत की सूचना तलाशी जा सकती है। Archie आम तौर पर servers का एक ऐसा संग्रह है, जिसके प्रत्येक सर्वर मे जानकारी रहती है कि कौन सी फ़ाइल किस सर्वर मे है तथा यह किस विषय से संबन्धित है।
  8. Who is - इस सेवा का प्रयोग इंटरनेट प्रयोग करने वालों, Domain का नाम और संगठन के बारे मे सूचनाएँ प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग करके आप E-mail Addresses, Host computer और Domain नामों को खोज सकते है। संगठनों और प्रयोगकर्ताओं से संबंधित सूचनाएँ जैसे की नाम, Host Computer और संगठन का नाम, एक बड़े Registry database मे रैजिस्टर्ड रहता है।
  9. WAIS (Wide Area Information System) - यह दूसरा उपकरण है, जो आपको text दस्तावेजों को खोजने मे मदद करता है। Content दिये गए keywords पर आधारित होता है। WAIS हिसाब लगाने के बाद इस बात का निर्धारण करता है कि आपके विषय के साथ कौन सा दस्तावेज़ घनिष्ठ रूप से संबंध रखता है। WAIS शोध प्राथमिक है और अपनी खोज के दौरान And/or/Not operators का प्रयोग नहीं कर सकते है। WAIS सटीक जोड़ीदार खोजता है।
  10. Veronica - यह प्रोग्राम गोफर के माध्यम से कार्य करता है इसके माध्यम से शीघ्रतापूर्वक आवश्यक सूचनाएँ प्राप्त की जा सकती है। यूजर गोफर सर्वर और वेरोनिका सर्वर को access करके किसी database तक आसानी से पहुँच सकता है। यह आवश्यक नहीं है कि Gopher server, Veronica server के साथ ही सर्विस प्रदान करें।