Mailing Menu in MS Word

Mailing Menu
Mailing menu का एक मुख्य कार्य है जिसमें आप एक ही साथ कई लोगों को मेल कर सकते है इस मेनू के सभी tools एक-दूसरे पर निर्भर रहते है। यदि आप Existing files को सलेक्ट नहीं करते है तो सारे tools हाइड रहते है। Source File को सलेक्ट करते ही सारे tools सक्रिय हो जाते है।
  1. Create -

    Envelope और Label बनाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  2. Start Mail Merge - इस ग्रुप के tool से ही मेल मर्ज का प्रोसैस शुरू होता है। इस जिन्हें मेल भेजना है उनकी लिस्ट बना सकते है। 

    1. Start mail merge - Mail Merge wizard की सहायता से Mail Merge करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    2. Select Recipients - Mail Merge करने के लिए Contact list को सलेक्ट करने या Contact list को बनाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    3. Edit Recipient List - बनाए गए Contact list मे परिवर्तन करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  3. Write & Insert Fields - Create तथा Start Mail Merge का कार्य समाप्त हो जाने के बाद Write & Insert Field Group का प्रयोग किया जाता है। Start Mail Merge का प्रयोग करने से पहले इस विकल्प का प्रयोग नहीं किया जा सकता। 
    1. Highlight merge field - Merge किए गए फील्ड्स को Highlight करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    2. Address Block - Address को प्रदर्शित करने के format को बदलने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    3. Greeting Line - Merge किए गए फील्ड्स मे Greeting line को जोड़ने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    4. Insert Merge Field - Document मे Contact list को merge करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  4. Preview Result -
    जब मेल मर्ज का कार्य समाप्त हो जाता है तो document का Preview देखने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
  5. Finish -
    Mail Merge करने के बाद Document को Send और Print करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।