Network

संसाधनों को बाँटने के लिए एक ही प्रकार से जुड़े हुए computers का एक समूह नेटवर्क कहलाता है।

Network की आवश्यकता -

  1. यह संसाधनों जैसे सूचना या प्रॉसेसर का वितरण करता है। 
  2. यह प्रयोक्ताओं और प्रॉसेसर के बीच आंतरिक प्रक्रियाओं का संवाद प्रदान करता है।
  3. यह न्यूनतम लागत पर नेटवर्क प्रयोक्ता को अधिकतम प्रदर्शन प्रदान करता है।
  4. यह भौगोलिक रूप से वितरित किसी प्रणाली के लिए एक केंद्रीयकृत नियंत्रण प्रदान करता है।
  5. यह असमान उपकरणों और सॉफ्टवेयरों के बीच compatibility प्रदान करता है।
  6. यह केंद्रीय प्रबंधन और नेटवर्क संसाधनों का आबंटन प्रदान करता है।
कम्प्युटर नेटवर्क के उपयोग
  1. संसाधन बँटवारा - प्रयोक्ताओं के लिए स्कैनर और प्रिंटर जैसे हार्डवेयर को आपस मे बाँटने योग्य बनाता है। यह खरीदे गए हार्डवेयर items की संख्या को कम करके लागत मूल्य मे कमी करता है। नेटवर्क पर संसाधन और यूजर की भौगोलिक स्थिति से अप्रभावित रहते हुए किसी के लिए भी संसाधन उपलब्ध करता है। उदा० - Printer, Scanner.
  2. सूचना का बँटवारा - किसी अन्य यूजर के कम्प्युटर पर संचित डाटा को यूजर के लिए accessible बनाता है। यह नवीनतम डाटा के बारे मे सबको Up-to-Date रखता है। यहाँ सब कुछ एक ही फ़ाइल मे रखा होता है न कि फ़ाइल की कॉपियाँ बनाने की आवश्यकता होती है। उदा०- फ़ाइल डेटाबेस, रिकॉर्ड आदि।
  3. व्यक्ति से व्यक्ति संचार - उदा०- E-mail, Video Conferencing.
  4. इलेक्ट्रोनिक व्यवसाय - यूजर आवश्यकतानुसार इलेक्ट्रोनिक माध्यम से वस्तुओं की खरीदी और बिक्री कर सकते है।
  5. पारस्परिक क्रियात्मक मनोरंजन - गेम खेलना।
नेटवर्क के प्रकार
1. LAN (Local Area Network) - Local area network एक ऐसा कम्प्युटर नेटवर्क है जो स्थानीय इलाको जैसे- घर, कार्यालय या भवन समूहों को कवर करता है। वर्तमान मे चल रहे LAN अधिकांशतः 10,100 या 1000 मेगाबाइट या wifi तकनीक पर चल रहे ईथरनेट IEEE80 पर आधारित होते है। LAN मे आमतौर पर प्रयुक्त होने वाली मीडिया है- Coaxial cable, Twisted pair cable, Wireless.
LAN की विशेषताएँ - 
  1. बहुत उच्च डाटा स्थानांतरण दर
  2. अपेक्षाकृत छोटी भौगिलिक सीमा
  3. Leased दूरसंचार लाइनों की कोई आवश्यकता नहीं।
  4. सीमित संख्या मे ही कम्प्युटरों को जोड़ा जा सकता है।
2.WAN (Wide Area Network) - Wide area network एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है। यह LAN और MAN के ठीक विपरीत होता है जो या तो एक कक्ष, एक भवन तक सीमित होते है। Internet सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध WAN है।
WAN की विशेषताएँ-
  1. LAN के मुक़ाबले कम गति की डाटा स्थानांतरण दर।
  2. बहुत विशाल भौगोलिक सीमा।
  3. Leased दूरसंचार लाइनों की आवश्यकता। 
3. MAN (Metropolitan area network) - Metropolitan area network एक ऐसा उच्च गति नेटवर्क है, जो आवाज, डाटा और इमेज को 200 mbps या इससे अधिक की गति से 75 km की दूरी तक ले जा सकता है। नेटवर्क संरचना पर आधारित सम्प्रेषण गति, कम दूरी के लिए और भी अधिक हो सकती है। एक MAN मे एक या अधिक LAN हो सकते है। साथ-साथ दूसरे दूर संचार उपकरण, जैसे Microwave और उपग्रह रिले स्टेशन भी शामिल कर सकता है। यह WAN से छोटा होता है पर अधिक गति पर कार्य करता है।
MAN की विशेषताएँ-
  1. कस्बों और नगरो को कवर करता है।
  2. इसमे Fibre optics और cable माध्यम के रूप मे प्रयुक्त होते है।
  3. संदेश भेजने की क्रिया तेजी से होती है।