Page Layout Menu in MS Word

Page Layout Menu

Page Layout मेनू का प्रयोग पेज से संबन्धित सेटिंग करने के लिए किया जाता है। 

  1. Themes - इस विकल्प का प्रयोग font style और color को बदलने के लिए किया जाता है। 
    Themes
  2. Page Setup - 
    Page Setup
    1. Margin - Ruler का अनुसार मार्जिन लगाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। इसमे by default पेज मे चारों तरफ 1 इंच मार्जिन सेट रहता है जिसे यूजर द्वारा customize किया जा सकता है।
    2. Orientation - इस विकल्प के प्रयोग से पेज के orientation को Landscape और Portrait सेट कर सकते है।
    3. Size - इस विकल्प के प्रयोग से document के लिए page size को सेट कर सकते है और पेज साइज़ को customize भी कर सकते है।
    4. Column - Column का प्रयोग अधिकतर document मे column-wise लिखने के लिए किया जाता है। इस विकल्प के प्रयोग से document मे 1,2, या 3 कॉलम , Left और Right sided कॉलम लगा सकते है तथा More columns मे जाकर इच्छानुसार प्रत्येक कॉलम की width को सेट कर सकते है।
    5. Page Break - इस विकल्प के प्रयोग पैराग्राफ को दूसरे पेज पर ले जा सकते है। इसका shortcut key (CTRL + Enter) है। 
    6. Line numbers - इस विकल्प के प्रयोग से document मे उपस्थित सभी lines को क्रमांक दे सकते है।
    7. Hyphenation - इस विकल्प का प्रयोग text wrapping करने के लिए किया जाता है।
  3. Page Background - 
    PageBackground
    1. Watermark - इस विकल्प के प्रयोग से Page के बीच मे Text और picture watermark लगा सकते है 
    2. Page Color - इस विकल्प के  प्रयोग से page मे color डाल सकते है।
    3. Page border - इस विकल्प के प्रयोग से page मे border लगाया जा सकता है।
  4. Paragraph - 
    Paragraph
    1. Indent - इस विकल्प के प्रयोग से पैराग्राफ को एक टैब की तरह Increase और Decrease कर सकते है। जो के Tab बटन दबाने से increase होती है यह विकल्प Home menu मे भी उपस्थित होता है।
    2. Spacing - पैराग्राफ की spacing को बढ़ाने और घटाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  5. Arrange - 
    Arrange
    1. Text Wrapping - Text wrapping की मदद से picture को Square, Tight, Behind text, Infront of Text, Top and Bottom सेट कर सकते है।
    2. Bring to front / Send to bank - इस विकल्प का प्रयोग किसी shape या Image को Document के Front और Back मे भेजने के लिए किया जाता है। 
    3. Align - इस विकल्प के प्रयोग से किसी ऑब्जेक्ट को Document के Left, Right, Centre, Top and Bottom मे सेट कर सकते है।
    4. Group - एक से अधिक ऑब्जेक्ट को सलेक्ट करके ग्रुप करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    5. Rotate - इस विकल्प के प्रयोग से किसी ऑब्जेक्ट को सलेक्ट करके rotate कर सकते है।