References Menu in MS Word

References Menu
  1. Table of Content -
    Table of Contents
    1. Table of Content -  इस विकल्प का प्रयोग किसी भी किताब मे विषय सूची (Table of Contents) बनाने के लिए किया जाता है। इससे यह पहचाना जाता है की कौन सा lesson किस पेज नं. तक स्थित है। document के किसी विशेष स्थान तक पहुँचने के लिए Table of Content मे से किसी एक Heading Link पर क्लिक कर सकते है।
    2. Add Text - Paragraph को Table ऑफ Content मे जोड़ने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
    3. Update table - Document के Contents मे कुछ परिवर्तन करने के बाद उसे Table of Content मे दिखाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  2. Footnote - 
    Footnotes
    1. Insert Footnote - इस विकल्प का प्रयोग document मे कोई सूचना या आवश्यक नोट लिखने के लिए किया जाता है। Footnote पेज के सबसे अंतिम पैराग्राफ के नीचे आता है। 
    2. Insert Endnote - इस विकल्प का प्रयोग भी document मे कोई सूचना या आवश्यक नोट लिखने के लिए किया जाता है। Endnote डॉकयुमेंट के सबसे अंतिम पैराग्राफ के नीचे आता है।
    3. Next Footnote - अगले footnote पर जाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    4. Show Notes - बनाए गए notes को देखने और उसमे परिवर्तन करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  3. Citations & Bibliography - 
    Citations and Bibliography
    1. Insert citation - बनाए गए document से यदि कोई लेखक या पब्लिशर जुड़ा हुआ है या आप अपने document मे लेखक या पब्लिशर के विषय मे जानकारी देना चाहते है तो इस विकल्प का प्रयोग कर सकते है।
    2. Manage sources - इस विकल्प के प्रयोग से बनाए गए लेखकों और पब्लिशर्स की सूची एडिटिंग कर सकते है। इससे सूची मे लेखकों और पब्लिशर्स को जोड़ा और हटाया जा सकता है।
    3. Style - इस विकल्प के प्रयोग से बनाए गए Citations और Bibliography को प्रदर्शित करने के तरीके मे परिवर्तन कर सकते है।
    4. Bibliography - बनाए गए लेखक और पब्लिशर की जानकारी को प्रदर्शित करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  4. Captions - 
    Captions
    1. Insert Caption - इस विकल्प का प्रयोग Document मे insert किए गए Table, Figure और Equation पर caption (नाम) लगा सकते है।
    2. Table of Figure - इस विकल्प के प्रयोग से document मे प्रयोग किए गए सभी images के लिए Hyperlink की सूची बना सकते है।
    3. Update Table of Figure - इस विकल्प का प्रयोग बनाए गए Table of Figure को Update करने के लिए किया जाता है।
  5. Index - 
    Index
    1. Mark Entry - सलेक्ट किए गए पैराग्राफ मे Mark entry लगाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    2. Insert Index - बनाए गए Mark Entry की सूची को document मे insert करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    3. Update Index - बनाए गए index table को अपडेट करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  6. Table of Authorities -
    Table of Authorities
    1. Mark Citation - किसी शब्द को सलेक्ट करके उसे table of content मे शामिल करने के लिए Mark किया जाता है।
    2. Insert table of authorities - Table of Authorities को document मे insert करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    3. Update table of Authorities - Table of Authorities को अपडेट करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।